पलिया: पलिया कस्बा स्थित मोहल्ला बाजार प्रथम के एक बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी समेत जेवर किए पार
पलिया कस्बे में चोरी की एक घटना सामने आई है। मोहल्ला बाजार प्रथम निवासी राहुल गुप्ता के बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। बताया जा रहा है कि गृहस्वामी अपने परिवार के साथ किसी कार्य से बाहर गए हुए थे, इसी दौरान चोरों ने सूने घर को देखकर वारदात को अंजाम दिया।मौके की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मोइना किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खगाल रही है।