शाहनगर: दीपावली पर शाहनगर में तहसीलदार का निरीक्षण, पटाखा विक्रेताओं में मची अफरातफरी
दीपावली पर्व पर प्रदूषण के बढ़ते खतरों को देखते हुए शासन ने ग्रीन पटाखों के उपयोग के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास पटाखों की बिक्री को सख्ती से प्रतिबंधित किया गया है। इसी क्रम में रविवार शाम करीब 7 बजे तहसीलदार शाहनगर द्वारा मुख्य बाजार क्षेत्र में निरीक्षण किया गया।