फारबिसगंज: फारबिसगंज पुलिस व एफएसटी की टीम ने 22 लाख 66 हजार रुपया नगद व डेढ़ किलो चांदी का जेवरात किया जब्त
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में स्थानीय थाना की पुलिस टीम व एफएसटी टीम के द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 22 लाख 66 हजार 730 रुपया नगद राशि के अलावा लगभग डेढ़ किलो चांदी के जेवरात को जब्त किया गया है।