चम्पावत: डीएम ने एनएच के अधिशासी अभियंता को जल्द ऑल वेदर सड़क से मलबा हटाने के दिए कड़े निर्देश
जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने सोमवार को एनएच के अधिशासी अभियंता को जल्द ऑल वेदर सड़क से मलवा हटाने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 18 अगस्त को आमोडी दौरे के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर काफी नाराजगी व्यक्ति की थी। साथ ही उन्होंने जिला अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए तत्काल मलवा हटाने को लेकर निर्देशित किया था।