मंझनपुर: अफजलपुरवारी गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के अफजलपुरवारी गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।