ताजपुर: रामापुर महेशपुर के चकहैदर स्थित पशु चिकित्सालय बंद रहने से पशुपालकों को हो रही है परेशानी#jansamsaya
समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह मंगलवार 3:00 बजे के आसपास बताया कि रामापुर महेशपुर के चकहैदर स्थित प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में चिकित्सक एवं कर्मी के नहीं रहने की वजह से बीमार पशुपालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।उन्होंने अधिकारियों से इसकी जांच की मांग की है।