स्याना: नगर के मोहल्ला बोबासाई में अपना दल एस के जिलाध्यक्ष पर बंदरों ने किया हमला, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
Siyana, Bulandshahr | Jun 11, 2026
नगर के मोहल्ला बोबासाईं में अपना दल एस के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी पर अचानक बंदरों ने हमला बोल दिया। बंदरों द्वारा किए गए हमले की घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद rहो गई। गुरुवार को भुर्जी ने बताया कि बंदरों के एक झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। वहीं भुर्जी ने किसी तरह बंदरों से अपनी जान बचाई। भुर्जी ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।