मंझनपुर: सीएम डैशबोर्ड में कौशाम्बी पुलिस ने मारी बाजी, प्रदेश में तीसरा स्थान, एसपी राजेश कुमार ने टीम को दी बधाई
मुख्यालय से जारी नवंबर माह की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में कौशाम्बी पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के 75 जिलों में तीसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि जनपद की कानून व्यवस्था, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना, महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता, ट्रैफिक प्रबंधन और मिशन शक्ति जैसे महत्वपूर्ण पैरामीटर्स पर बेहतर कार्य का परिणाम है।