उमरेठ: बिजोरी गुमाई में शादी में गए युवक को सांप ने काटा, अस्पताल में मौत
उमरेठ के बिजोरी गुमाई गांव से बीपी डाउन होने के बाद युवक को मंगलवार रात अस्पताल लाया जा रहा था। अस्पताल पहंुचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। बुधवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया। निरीक्षण के दौरान मृतक के दांए पैर मे ंटखने से उपर दांतों के दो निशान दसांप के काटने के थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम बुधवार को 11 बजे किया।