भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर दयाराम पुरवा गांव के पास ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल। घटना आज सोमवार की शाम करीब 5:00 की है। घायल युवक की पहचान वजीउद्दीन पर गांव निवासी शिवनंदन उर्फ बिंद्रा पुत्र समयदीन उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर रमेश चंद्र इलाज कर रहे।