पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादिया नेहा शेषा उम्र 26 वर्ष निवासी मोहनपुर ने बताया कि 29 जनवरी 2025 को मेरे खाते से ₹15000 केनरा बैंक चंदेरी की एटीएम मशीन से एक व्यक्ति ने धोखे से निकाल लिए थे जिसकी सूचना मुझे अब मिली। चंदेरी पुलिस ने 24 दिसंबर की शाम करीबन 5:15 बजे आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।