बरेली: प्रेमनगर थाना क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने आवारा सांड को पकड़ने के लिए चलाया अभियान
बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने आवारा सांड को पकड़ा।सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सड़को से आवारा पशुओं को हटाने के निर्देश दिए जिसके बाद एक बार फिर से नगर निगम हरकत में आया है, और आवारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है।अभियान के इंचार्ज अरुण गौतम ने बताया कि रोजाना 15 से 20 गाय यां सांड पकड़ने का टार्गेट है।