अजीतमल: कोतवाली में प्रेम विवाद सुलझा, दुर्गा मंदिर में जयमाला डालकर शादी रचाई, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान हुआ था प्रेम
अजीतमल में तीन साल पुराने प्रेम संबंध में आई खटास आखिरकार कोतवाली पहुंच गई, जहां पुलिस की सक्रिय पहल से न सिर्फ विवाद सुलझा, बल्कि दोनों प्रेमी विवाह बंधन में भी बंध गए। मामला उस समय तूल पकड़ गया था जब युवती ने युवक पर शादी से इनकार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। बर्रा (कानपुर) निवासी विकास पुत्र बाबू और एलचीनगर अजीतमल निवासी ज्योति पुत्री सोबरन