बरेली: भोजीपुरा थाना पुलिस ने ट्राली चोरी बस शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत। भोजीपुरा थाना पुलिस ने ट्राली चोरी व अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शोभाराम पुत्र चेतराम निवासी अमरेक थाना फरीदपुर जिला बरेली का रहने वाला बताया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।