धनघटा: बगही गांव में पहुंचीं तीन लावारिस भैंसें, ग्रामीण कर रहे हैं देखभाल, मालिक की तलाश जारी
संतकबीरनगर। जनपद के धनघटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत पौली ब्लॉक के बगही गांव में तीन लावारिस भैंसों के पहुंचने से ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि ये तीनों भैंसें संभवतः किसी दूसरे गांव से भटककर बगही पहुंच गई हैं। अब तक इनके वास्तविक मालिक का कोई पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों के अनुसार, भैंसों को गांव के तीन लोगों ने सुरक्षित अपने प