हनुमान जयंती पर संगम के बड़े हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का मेला
Sadar, Allahabad | Apr 2, 2026
प्रयागराज में गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर संगम स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। पूरा परिसर जगमग नजर आ रहा है। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा।लोग भगवान हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। श्री बड़े हनुमान जी के लिए विशेष छप्पन भोग तैयार किया गया है।