नरसिंहपुर: नए साल को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी, पुलिस अधीक्षक ने जनता से सजग रहने की अपील की
आगामी नववर्ष को दृष्टिगत रखते हुए नरसिंहपुर पुलिस द्वारा दो दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नववर्ष का स्वागत शांति, सौहार्द एवं जिम्मेदारी के साथ करें। दूसरों की सुरक्षा एवं भावनाओं का सम्मान करें। यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं।दोपहिया वाहन पर