बहराइच: चिचड़ी के पास दो बाइकों की टक्कर, हादसे में तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत चिचड़ी के पास दो बाइको की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि इलाज कराने के लिए बहराइच महिला आ रही थी। तभी हादसे में घायल हुई है। इलाज जारी है।