कुशलगढ़: 25 वर्षों से अटूट आस्था: बावड़ी डिंडोर में गंगाजल कलश यात्रा व यज्ञ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के बावड़ी डिंडोर में विगत 25 वर्षों से आज ही के दिन गंगाजल कलश यात्रा, यज्ञ, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान की परंपरा लगातार निभाई जा रही है। शुक्रवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार बावड़ी डिंडोर महादेव मंदिर पर भव्य गंगाजल कलश यात्रा निकाली गई। डीजे पर गूंजती भक्ति धुनों और दोपहर 12 बजे शोभायात्रा निकाली!