गोरखपुर: बीते दिनों कोतवाली के मुख्य द्वार पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में कोतवाल को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने गोरखपुर कोतवाली के प्रभारी विमलेश कुमार सिंह को आज लाइन हाजिर कर दिया। बीते दिनों कोतवाली के मुख्य द्वार पर दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर वहां से लोगों को भगा दिया। बताया जाता है की लेनदेन के इस मामले की जानकारी एसएसपी तक पहुंची और एसएसपी ने मामले की जांच कराने के बाद आज कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया।