दरभंगा: जमीन खरीद बिक्री मे धोखाधड़ी को लेकर दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मजिस्ट्रेट के नेतृत्व मे की घर की कुर्की जब्त
दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के डेनवी रोड में जमीन खरीद बिक्री के मामले में धोखाधड़ी को लेकर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने न्यायालय के द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में घर की कुर्की जब्त की है। यह पूरा काम शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे की गई है। वही बताया गया की 2023 में ही जमीन के नाम पर 23.30 लाख रुपए लिए गए थे। लेकिन रजिस्ट्री नहीं की जा रही थी।