दादरी: सेक्टर 78 महागुन मॉडर्न में पुलिस ने मिनटों में फांसी पर लटके युवक को बचाया, सीपीआर देकर बचाई जान
नोएडा पुलिस ने सेक्टर 78 की महागुन मॉडर्न में 7 फंदे पर लटके युवक को बचा लिया। युवक शराब के नशे में अंदर से कमरा बंद कर लिया था। काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला। इस पर पुलिस टीम दरवाजे को तोड़कर अंदर पहुंची। तो देखा कि युवक फंदे से लटका हुआ था। घटना बुधवार की है। गुरुवार की दोपहर 1 बजे उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।