धौलपुर: बाढ़ पीड़ित किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, बोले- अब तक नहीं मिली राहत राशि
राजाखेड़ा तहसील के गांव शुकरपुरा एवं ग्राम पंचायत मेंहदपुरा क्षेत्र के किसानों ने चंबल नदी में आई बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान की राहत राशि अब तक नहीं मिलने पर नाराज़गी जताई है। किसानों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को ज्ञापन सौंपकर बाढ़ राहत के तहत आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि उनका गांव चंबल नदी के डूब क्षेत्र में स्थ