बालोद: नया प्रयोग: 28 ग्राम पंचायतों में लगेगा सौर ऊर्जा संयंत्र, सड़क लाइट व सार्वजनिक स्थल होंगे रोशन
Balod, Balod | Apr 16, 2026 बालोद जिले में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने बालोद दिनकर परियोजना की शुरुआत की है। इस परियोजना के तहत जिले की 28 ग्राम पंचायतों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे गांवों में सड़क लाइट और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों को रोशन किया जाएगा।