हेरहंज: फूटानी चौक के पास बाइक की टक्कर से ग्रामीण घायल, रिम्स रेफर
हेरहंज थाना क्षेत्र के लावागड़ा ग्राम अंतर्गत फूटानी चौक के पास गुरुवार शाम करीब 8 बजे बाइक के धक्के से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान लावागड़ा ग्राम निवासी सरजू भुईया के पुत्र दशरथ भुईया के रूप में हुई। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ CHC लाया गया। जहां डॉचंदन कुमार ने उसकी स्थिति को गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया।