मोरंग: किन्नौर के आसरंग गाँव में डाखरेन मेले का हुआ आगाज़, सैकड़ों लोगों ने किया नृत्य व पूजा-पाठ
Morang, Kinnaur | Jul 16, 2025 जनजातीय ज़िला किन्नौर के आसरंग गाँव से बुधवार दोपहर 1:30 मिनट के आसपास ऐतिहासिक डाखरेन मेले के आगाज़ की तस्वीरें आई है।ऐसे मे गाँव के सैकड़ो ग्रामीणों ने स्थानीय देवता के मंदिर प्रांगण मे निकलकर लोकनृत्य किया व देवी देवताओं की पूजा पाठ भी की है।डाखरेन मेले मे आसरंग गाँव मे लोग बाहरी क्षेत्रों से मेला देखने आये लोगों को जमकर मेहमान नवाज़ी भी करते है।