राजगढ़ एसपी कार्यालय में गुरुवार को शाम 5:00 बजे करीब विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राजगढ़ एसपी ने सेवानिवृत हुए कार्यवाहक उप निरीक्षक रामबाबू साहू, सहायक उप निरीक्षक अब्दुल गफ्फार और करण सिंह मीना के सेवानिवृत होने पर शाॅल और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया और विदाई दी।