माखननगर में आरटीओ रिंकू शर्मा के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आरटीओ द्वारा विशेष रूप से बसों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान एक बस बिना वैध परमिट के सड़क पर दौड़ती हुई पाई गई, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। आरटीओ ने संबंधित बस के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे आरटीओ कार्यालय नर्मदापुरम में खड़ा करवाया।