एटा: नगला जयराम में आम तोड़ते समय 40 वर्षीय व्यक्ति हाई टेंशन लाइन की 33 हजार वोल्ट की चपेट में आया, हुई मौत
Etah, Etah | Jun 10, 2026 एटा जिले के थाना बगावाला क्षेत्र के नगला जयराम गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना आम तोड़ते समय हुई, जब व्यक्ति 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के संपर्क में आ गया।परिजनों ने व्यक्ति को गंभीर हालत में आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालांकि, चिकित्सकों ने मेडिकल परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।