जिला भाजपा कार्यालय में आगामी 6 अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन की तैयारी को लेकर बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक लगभग 1 बजे शुरू हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने भी हिस्सा लिया और सम्मेलन की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा सदस्य सहभागिता बढ़ाने पर चर्चा की।