चूरू सांसद राहुल कस्वां ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट के सामने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने बिजली कनेक्शन, फसल बीमा क्लेम, जल कनेक्शन, निर्माण कार्यों के भुगतान, पंचायत गठन व कानूनी विवादों से जुड़ी शिकायतें रखीं। सांसद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए।