दुधि: बभनी के नधिरा गांव में बाउली में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, 10 दिन पहले विशाखापत्तनम से घर आया था
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र स्थित नधीरा गांव के चितपहरी टोला में शुक्रवार दोपहर एक युवक की बावली में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नधीरा गांव निवासी 26 वर्षीय आदित्यलाल पुत्र नंदलाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आदित्यलाल विशाखापत्तनम में वेल्डर का काम करता था।