सगड़ी: रोशनगंज में घाघरा नदी की शाखा में डूबने से अधेड़ व्यक्ति की मौत, भैंस चराते समय हुआ हादसा
आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत रोशनगंज में बुधवार को घाघरा नदी की शाखा में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अधेड़ व्यक्ति अपनी भैंसों को चराने घर से निकला था इसी दौरान यह हादसा हो गया । रामउग्र यादव उम्र लगभग 58 वर्ष पुत्र स्वर्गीय पराग यादव प्रतिदिन की भांति बुधवार को भी अपनी भैंस को चराने के लिए घर से निकले थे तभी हादसा हो गया ।