थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में दहेज में दस लाख रुपये की मांग पूरी ना होने पर महिला को जहरीला पदार्थ देने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।