गोविंदपुर–गिरिडीह मुख्य सड़क पर गुरुवार को धनबाद एमवीआई अभय कुमार निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने दो ट्रेलर को जब्त किया, जिसमें जेएच09एके–0381 एवं जेएच10डीडी–3422 शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों ट्रेलरों में संतोषजनक कागजात नहीं पाए जाने एवं ओवरलोड होने के कारण एमवीआई ने वाहनों को जब्त कर टुंडी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।...