पटना ग्रामीण: डीजीपी आलोक राज ने बापू सभागार में जानकारी दी, सभी नवनियुक्त अवर निरीक्षक प्रशिक्षण के लिए राजगीर जाएंगे
बिहार डीजीपी आलोक राज ने बापू सभागार में सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जितने भी नवनियुक्त अवर निरीक्षक हैं, जिन्हें आज नियुक्ति पत्र दी गई है उन्हें प्रशिक्षण के लिए बिहार पुलिस अकादमी राजगीर भेजा जाएगा। प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद सभी अपने-अपने जिले में पदास्थापित होंगे।