पन्ना: टाउन हॉल पन्ना में 176 छात्राओं को सेनेटरी पैड्स का किया गया निःशुल्क वितरण
Panna, Panna | Feb 3, 2024 स्वच्छ नारी, सशक्त भारत-स्वच्छता हमारा अधिकार के तहत जिले के अनुसूचित जाति-जनजातीय छात्रावासों की 176 किशोरी व बालिकाओं को आज टाउन हॉल पन्ना में आयोजित कार्यक्रम में 3 वर्ष के लिए पुनः उपयोगी सेनेटरी पैड्स का निःशुल्क वितरण किया गया।इस दौरान समर्पण संस्था की डॉक्टर मेघा भार्गव, डॉक्टर रूमा भार्गव रही मौजूद।