केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 17 जनवरी को विदिशा पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्थानीय कृषि उपज मंडी में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन द्वारा गुरुवार शाम 4:00 बजे कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी साझा की गई। इस आयोजन में सिरोंज सहित जिले भर से भारी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।