राजगढ़: चूरू जिले के राजगढ में बंद पड़ी न्यायिक कोर्ट की छत गिरी, बड़ा हादसा टला, न्यायालय नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने से बची जान
Rajgarh, Churu | Jun 2, 2026 चूरू जिले के उपखंड कार्यालय परिसर राजगढ़ में बनी बंद पड़ी न्यायिक कोर्ट बिल्डिंग की छत अचानक गिर गई। गनीमत रही कि कई वर्षों से न्यायिक कोर्ट नई बिल्डिंग में शि ट हो चुकी हैं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्रीतम शर्मा एडवोकेट ने बताया कि इस न्यायिक कोर्ट की जर्जर भवन की दीवार के पास कई अधिवक्ता, स्टाप वेंडर व प्रलेख लेखक अपने बूथ लगाकर दिनभर रोज काम करते हैं।