बांधवगढ़: गेहूं खरीदी में तेजी: 762 किसानों से 1786 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन
जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीदी का कार्य तेजी से जारी है। जिला आपूर्ति अधिकारी के अनुसार, जिले में 34 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 12 मई 2026 तक गेहूं खरीदी की जाएगी।अब तक 4373 किसानों ने स्लॉट बुक कराया है, जिनमें से 762 किसानों से 1786.2 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल है।