बमोरी: झागर चौकी क्षेत्र से 16 दिन बाद भी नहीं मिला नाबालिग का सुराग, पिता ने वीडियो जारी कर लगाए आरोप ।
Bamori, Guna | Jun 22, 2026 बनेह से 17 साल 5 माह की नाबालिग लापता हुए 16 दिन हो गए हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला गुमशुदगी में दर्ज किया है,पीड़ित पिता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने ही समाज के कुछ लोगों पर नाबालिग को ले जाने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि वह एसपी कार्यालय से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक बेटी का पता नहीं चल सका।