बिजावर-किशनगढ़ मार्ग पर रैदासपुरा के आगे रविवार दोपहर करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बिजावर से राजनगर जा रही निगाहें करम नाम की बस ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।