गुना में चाचौड़ा थाना के सिंगनपुर गांव में 12 13 दिसंबर 2025 को लापता हुई गांव की एक लड़की और जाटव परिवार के लड़के पर अपहरण के आरोप और लड़की की मौत के बाद लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना हुई। एक माह बाद 21 जनवरी 2026 को पीड़ित परिवार ने एसपी कलेक्टर से आवेदन देकर गांव के दबंगो पर घटना का आरोप लगाया है। लुटे गए सामान वापस दिलाने और न्याय करने की मांग की गई है।