रविवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर पहुंच रहे हैं। जहां वह पूर्व विधायक एवं सांसद रहे बाबू मुल्की राज सैनी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। जिसके लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सैनी समाज के पदाधिकारियों और आयोजकों ने मंडी समिति रोड पर शुक्रवार शाम 4:00 बजे प्रेस वार्ता हुई।