नानपारा: महरू गाँव में महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई, पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया
मटेरा थाना क्षेत्र के महरु गांव में आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्वर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया।कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन और उनके आदर्शों पर अपने विचार भी व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में मनमोहन सिंह, आकाश त्रिपाठी, दिवाकर मिश्रा रहे।