रामगढ़ चौक: झुलौना पावर ग्रिड के पास टोटो की चपेट में आया बाइक सवार, महिला सहित चालक घायल
झुलौना पावर ग्रिड के समीप शनिवार 2 बजे एक टोटो वाहन के चपेट में आकर बाइक चालक और सवार महिला गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।जिसे इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया।घायल खड़गवारा निवासी सुबोध कुमार तथा निशा के रूप में हुई है।घायल निशा ने बताया कि हम लोग लखीसराय से बाइक पर सवार होकर खड्गवाड़ा गांव जा रहे थे।तभी टोटो चालक अचानक अपना टोटो को सड़क पर ले आया।