खनियाधाना: खनियांधाना में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित
खनियांधाना संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती नगर में हर्षोल्लास और गरिमामई वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लिया।जयंती समारोह की शुरुआत तहसील परिसर स्थित अंबेडकर पार्क में हुई, जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।