नौतन: नौतन के मंगलपुर में कामरेड विजयनाथ तिवारी को लाल झंडा देकर माकपा ने दी अंतिम विदाई, शोक व्यक्त किया
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पश्चिम चम्पारण के पूर्व जिला सचिवमंडल सदस्य कामरेड विजयनाथ तिवारी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार के दिन में उनके पैतृक गांव नौतन प्रखण्ड के मंगलपुर गांव में अंतिम विदाई दी गई।वे 80 साल के थे। कामरेड श्री तिवारी जी अपने छात्र जीवन से ही मार्क्सवादी विचार से जुड़ गए।