दनियावां: दनियावां के कुंडली गांव में ग्रामीणों ने निजी जमीन देकर स्टेट हाईवे तक सड़क बनाई
Daniawan, Patna | May 10, 2026 दनियावां प्रखंड के खरभैया पंचायत की कुंडली गांव के ग्रामीणों ने अपनी जमीन और श्रमदान के साथ निजी कोष से 750 मीटर की सड़क बनाकर स्टेट हाईवे से जोड़ लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क निर्माण से स्टेट हाईवे मात्र 750 मीटर दूर रहेगा।जबकि पहले से गांव में आने वाला पथ स्टेट हाईवे से 4 किलोमीटर घुमावदार है। इस पथ के निर्माण से ग्रामीणों को काफी सुविधा होगा।