सतना। जिले के सतना एवं मैहर क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों एवं आश्रितों के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सतना के सभाकक्ष में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा फलदार, छायादार एवं सजावटी पौधों का रोपण भी किया गया।